Ahmedabad Plane Crash LIVE: हादसे के बाद अहमदाबाद पुलिस ने जारी की 25 घायलों की सूची। एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान AI 171 अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन टेक ऑफ के पांच मिनट बाद ही वह मेघानीनगर में क्रैश कर गया, जो एयरपोर्ट से बेहद करीब है. विमान में 242 लोग सवार थे. विमान अहमदाबाद के के रिहाइशी इलाके में क्रैश हुआ. क्रैश होकर यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज पर जा गिरा. इसके बाद विमान में आग लग गई. हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अहमदाबाद के पुलिस कमिश्र ने टीवी9 से बातचीत में कहा है कि ऐसा लगता है कि कोई जिंदा नहीं बचा।
-
अहमदाबाद विमान हादसा दिल दहलाने वाला है, राहुल गांधी ने जताया दुख
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर राहुल गांधी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि ये हादसा दिल दहलाने वाला है. पीड़ि परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है. वहीं, सोनिया गांधी ने कहा कि पूरा देश शोक में है. प्रार्थना कर रहा है.
-
हादसे से दुखी, पीड़ा को शब्दों में बयां नहीं कर सकता- PM मोदी
अहमदाबाद विमान हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि इस हादसे से दुखी हूं. पीड़ा को शब्दों में बयां नहीं कर सकता. पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है. पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है. मंत्रियों, अधिकारियों के संपर्क में हूं.।
-
प्लेन क्रैश में 15 से ज्यादा डॉक्टर्स हताहत, आस-पास के घरों को नुकसान
अहमदाबाद विमान हादसे में 15 से ज्यादा डॉक्टर्स हताहत हुए हैं. वहीं आस-पास के घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. खासकर डॉक्टर्स की बिल्डिंग को भारी नुकसान हुआ है. क्रैश के समय विमान डॉक्टर्स की बिल्डिंग से टकराया।
