katniमध्यप्रदेश

अग्रवाल समाज द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक संपन्न, बच्चों ने शिव स्वरूप में दी आकर्षक प्रस्तुति, समाजजनों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

अग्रवाल समाज द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक संपन्न, बच्चों ने शिव स्वरूप में दी आकर्षक प्रस्तुति, समाजजनों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्स

 

कटनी। मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा एवं अग्रवाल समाज कटनी के तत्वावधान में श्री अग्रवाल भवन धर्मशाला में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री पवन मित्तल के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में आचार्य पुष्पेंद्र शास्त्री द्वारा विधि-विधान से पार्थिव शिवलिंग का पूजन, रुद्राभिषेक एवं हवन कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में बच्चों की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। पांच वर्ष तक के बच्चों ने भगवान शंकर की वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कुमारी कनक अग्रवाल, कुमारी सवी अग्रवाल, कुमारी समृद्धि अग्रवाल, कुमारी सान्वी अग्रवाल, कुमारी मनस्वी अग्रवाल, मास्टर सिवान अग्रवाल, मास्टर भूमिक अग्रवाल, मास्टर प्रत्यूष अग्रवाल एवं मास्टर शिवाय अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण श्रीमती किरण कंछेदी लाल अग्रवाल नमक वालों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों को श्रीमती शांति अग्रवाल नीरज एवं विविध अग्रवाल के सौजन्य से अभिमंत्रित रुद्राक्ष वितरित किए गए। वहीं भोजन प्रसाद की व्यवस्था श्रीमती निमिषा एवं श्री नवनीत अग्रवाल तथा श्री शुभम अग्रवाल, नारायण किराना स्टोर्स के सौजन्य से की गई।

आयोजन को सफल बनाने में वैभव, सागर, सत्यम, सुमित, आशीष, आदित्य, हर्ष (देव पद परिवार), शिवम मोदी, अंकित, श्रीकांत, हर्षित, अनुराग अग्रवाल, ऋषिराज, घनश्याम, चंचल झांसी वाले, डॉ. अक्षय गुप्ता, अमित बजाज, नवलेश अग्रवाल सहित अन्य समाजबंधुओं का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, महिलाएं, बच्चे एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मध्य प्रदेश युवा महासभा टीम द्वारा किया गया। अंत में सागर अग्रवाल ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Back to top button