Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Agniveer Bharti Bhopal: भारतीय सेना 20 से 26 अगस्त तक भोपाल में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित करेगी

Agniveer Bharti Bhopal: भारतीय सेना 20 से 26 अगस्त तक भोपाल के लाल परेड मैदान पर अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित कर रही है। जिसमें भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा जिलों के पुरुष उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।

इस दौरान अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर कीपर एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के सिपाही फार्मा और सिपाही तकनीकी, नर्सिंग सहायक एवं सिपाही तकनीकी, नर्सिंग सहायक पशु चिकित्सा की भी भर्ती 26 अगस्त को की जाएगी।

सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के अनुसार सेना द्वारा अप्रैल 2023 में ली गई आनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा सीईई में उत्तीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित, अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उनकी ई-मेल पर भेजा जा चु

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम