Site icon Yashbharat.com

उदघाटन के बाद कटनी होकर गुजरी सिलीगुड़ी जंक्शन-पनवेल जंक्शन अमृत भारत ट्रेन, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों पर होगा ठहराव

f10eff90 5728 4eb6 9c12 8349799f0dbc 1768663869797

कटनी(YASH BHARAT.COM)। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अमृत भारत ट्रेन पनवेल जंक्शन-अलीपुरद्वार जंक्शन-पनवेल जंक्शन के मध्य सप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की जा रही है। इस नई अमृत भारत ट्रेन का इनॉगरल विशेष सेवा 17 जनवरी 2026 को सिलीगुड़ी जंक्शन से पनवेल जंक्शन के मध्य चलाई गई। उदघाटन के बाद यह ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरी। ट्रेन के नए चमचमाते कोच देख यात्रियों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रेल्वे के मुताबिक गाड़ी संख्या 01032 सिलीगुड़ी जंक्शन-पनवेल जंक्शन अमृत भारत इनॉगरल विशेष सेवा 17 जनवरी 2026 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन सिलीगुड़ी जंक्शन से दोपहर 13:44 बजे रवाना शुरू हुई, जिसके बाद अगले दिन यह ट्रेन सतना दोपहर 15:00 बजे, कटनी 17:05 बजे, जबलपुर 18:30 बजे, पिपरिया 20:50 बजे, इटारसी 22:40 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे पनवेल जंक्शन पहुंची।

इन स्टेशनों पर रहा विशेष ट्रेन सेवा के ठहराव

न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन, अलुआबाड़ी रोड जंक्शन, किशनगंज, बारसोई जंक्शन, कटिहार, नौगछिया, मानसी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, हसनपुर रोड, समस्तीपुर जंक्शन, मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, सोनपुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्ज़ापुर, मेजा रोड, प्रयागराज छिवकी, बरगढ़, मानिकपुर, सतना जंक्शन, कटनी जंक्शन, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी जंक्शन, भुसावल जंक्शन, जलगांव जंक्शन, नासिक रोड एवं कल्याण।

विशेष सेवा का कोच संरचना

इस ट्रेन में 08 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी, 1 पेन्ट्रीकार के कोच सहित कुल 22 कोच रहे।

अब शुरू होगी नियमित सेवा

नई अमृत भारत ट्रेन की नियमित सेवा गाड़ी संख्या 11031/11032 पनवेल जंक्शन-अलीपुरद्वार जंक्शन-पनवेल जंक्शन के मध्य सप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस संचालित की जाएगी जिसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। अमृत भारत ट्रेन की नियमित सेवा पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गंतब्य को जाएगी।

 

गाड़ी संख्या 11031 पनवेल जंक्शन-अलीपुरद्वार जंक्शन अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को

पनवेल जंक्शन से सुबह 11:50 बजे प्रस्थान कर और बुधवार दोपहर 13:50 बजे अलीपुरद्वार जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।

 

गाड़ी संख्या 11032 अलीपुरद्वार जंक्शन-पनवेल जंक्शन अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को

अलीपुरद्वार जंक्शन से भोर 04:45 बजे प्रस्थान कर और शनिवार प्रातः 05:30 बजे पनवेल जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।

नियमित सेवा के ठहराव

कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, जबलपुर, कटनी जंक्शन, सतना जंक्शन, मानिकपुर, बरगढ़, प्रयागराज छिवकी, मेजा रोड, मिर्ज़ापुर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, मुज़फ़्फ़रपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, खगड़िया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, अलुआबाड़ी रोड जं., न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, बिन्नागुड़ी एवं हासीमारा।

नियमित सेवा का कोच संरचना

इस ट्रेन में 08 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी, 1 पेन्ट्रीकार के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।

 

यात्री नई विशेष ट्रेन सेवा का लाभ उठाएँ। ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी से सम्बंधित जानकारी हेतु हेल्पलाइन 139 या रेल मदद मोबाईल एप्प रेलवन या वेबसाइट www.railmadad.indianrailways.gov.in का उपयोग करें।

Exit mobile version