Site icon Yashbharat.com

After Police Raid: उड़ता भोपाल, पुलिस पहुंची तो सड़क पर दौड़ता भोपाल

chhpa raid

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर क्षेत्र में रात 12:00 बजे के बाद ‘उड़ता भोपाल’ नजर आया। एक पब में दर्जनों लड़के-लड़कियां झूम रहे थे। जैसे ही पुलिस ने छापामार कार्रवाई की नशे में टल्ली लड़के-लड़कियां सड़क पर यहां वहां दौड़ते नजर आए।

द पीचर्स बार के मालिक राहुल दुबे और मैनेजर सुमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज

एमपीनगर के जोन-2 में स्थित द पीचर्स बार में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस ने दबिश दी। पुलिस की टीम रात करीब साढ़े बारह बजे जब वहां पहुंची तो देखा कि युवक-युवतियां शराब के नशे में जमकर थिरक रहे थे। इस दौरान न कहीं फिजिकल डिस्टेंसिंग नजर आई और न किसी के चेहरे पर मास्क नजर आया। पुलिस को आता देख कुछ युवा चुपचाप वहां से खिसक लिए। पुलिस ने इस मामले में बार मैनेजर सुमित कुमार और मालिक राहुल दुबे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

सड़क पर भागते नजर आए नशे में टल्ली युवा

पुलिस टीम ने देर रात द पीचर्स पब पर पहुंचकर जब कार्रवाई की, तो कई युवक-युवती सड़कों पर भागते नजर आए। कई युवतियां तो नशे में भी झूम रही थीं, लेकिन पुलिस ने सिर्फ और सिर्फ समझाइश देकर मामले को रफा-दफा कर दिया, जबकि यह पब पहले भी काफी सुर्खियों में रह चुका है। गौरतलब है कि आला अधिकारियों ने इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट भी मांग ली है। गौरतलब है कि शहर में फिलहाल रात 10 बजे तक बार व रेस्टोरेंट्स खोलने की अनुमति है।
Exit mobile version