J2 ज्योति के बाद Jasbir, यूट्यूब की स्क्रीन के पीछे छिपे गद्दार का पर्दाफाश

Screenshot 20250604 134949 Chrome

मोहाली (YouTuber Jasbir Singh। J2 ज्योति के बाद Jasbir, यूट्यूब की स्क्रीन के पीछे छिपे गद्दार का पर्दाफाश।पंजाब पुलिस ने मोहाली से जसबीर सिंह नामक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। इसका जान महल नाम से यूट्यूब चैनल है। आरोप है कि जसबीर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी दुश्मन के साथ शेयर की।

J2 ज्योति के बाद Jasbir, यूट्यूब की स्क्रीन के पीछे छिपे गद्दार का पर्दाफाश

पंजाब के डीजीपी ने एक्स पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने मोहाली से रूपनगर के गांव महालन से जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसका कनेक्शन शाकिर उर्फ ​​जट्ट रंधावा के साथ निकला है, जो आतंक समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है।

यह भी पता चला है कि जसबीर सिंह हरियाणा की यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक और पाक उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के साथ भी संपर्क में था। जसबीर तीन बार पाकिस्तान जा चुका है। ज्योति को पहले ही जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार किया जा चुका है।