घरेलू विवाद पर पत्नी की हत्या, जांच के बाद पुलिस ने पति पर दर्ज किया मामला

कटनी(YASH BHARAT.COM)।स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम तेवरी में घरेलू विवाद पर पत्नी की हत्या करने का मामला सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ खेरमाई मंदिर मोहल्ले में एक पति ने अपनी ही पत्नी की मारपीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 29 जनवरी 2026 की शाम करीब 06:00 बजे की है। आरोपी वीरेंद्र कोल पिता ज्ञानी कोल, उम्र 32 वर्ष का अपनी पत्नी पूजा कोल (उम्र 28 वर्ष) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पूजा के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसकी बाद में मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मृतिका के भाई रोशन कोल (निवासी शारदा मोहल्ला, तेवरी) ने स्लीमनाबाद थाने में दी। पुलिस ने जांच शुरू की। साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।








