Site icon Yashbharat.com

8 साल बाद पत्नी लौटी, पति की खुशी ने ली जान- शराब पार्टी के बाद मौत

Firozabad Murder Case Husband killed Wife

8 साल बाद पत्नी लौटी, पति की खुशी ने ली जान- शराब पार्टी के बाद मौत। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से अजब-गजब खबर सामने आई है. यहां एक पति ने इतनी शराब पी कि उसकी मौत ही हो गई. दरअसल, उसकी पत्नी पूरे 8 साल बाद मायके से ससुराल लौटी थी. पत्नी के वापस अपने पास देख पति इस कदर खुश हुआ कि वो बाजार से शराब ले आया. उसने खुशी-खुशी में इतनी ज्यादा शराब पी ली कि उसकी मौत ही हो गई।

8 साल बाद पत्नी लौटी, पति की खुशी ने ली जान- शराब पार्टी के बाद मौत

मामला ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के रामनगर खागूवाला का है. यहां रहने वाले एक युवक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी. 8 साल बाद पत्नी घर वापस लौटी तो गुरुवार की रात पति ने खुशी में अधिक शराब पी ली, जिससे बाद उसकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया- 28 साल के राजकुमार की पत्नी नाराज होकर 8 साल पहले मायके चली गई थी. गुरुवार को 8 साल बाद पत्नी घर लौटी तो खुशी में राजकुमार ने शराब का अधिक सेवन कर लिया. देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी और मौत हो गई. परिवार के लोग राजकुमार का शव लेकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

वरिष्ठ उप निरीक्षक विजेंद्र यादव ने बताया कि राजकुमार की मौत शराब अधिक पीने से हुई है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी अधिक शराब पीने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

Exit mobile version