Site icon Yashbharat.com

Adipurush Controversy: ‘आदिपुरुष’ को लेकर सैफ अली खान ने मांगी क्षमा, प्रभु श्रीराम को बताया वीरता और धर्म का प्रतीक

saif

नई दिल्लीl फिल्म अभिनेता सैफ अली खान भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ में रावण की भूमिका निभाने वाले हैंl हाल ही में उन्होंने इस फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर अपना पक्ष रखा थाl उन्होंने रावण को मानवीय बताया थाl इसके चलते उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा थाl अब बाद सैफ अली खान ने अपनी सफाई दी हैl

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी भूमिका रावण को लेकर सफाई दी हैl सैफ अली खान फिल्म ‘आदिपुरुष’ में रावण की भूमिका निभाने वाले हैंl इस फिल्म के बारे में बताते हुए सैफ अली खान ने कहा था, ‘राक्षस राजा रावण की भूमिका करना दिलचस्प हैl इसके अलावा हम इस भूमिका को मानवीय बनाने वाले हैं, जहां तक मनोरंजन की बात हैl सीता का अपहरण और प्रभु राम से किए गए युद्ध को हम जस्टिफाई करेंगे कि लक्ष्मण ने रावण की बहन सूर्पनखा की नाक काट दी थीl इसलिए युद्ध किया गया थाl’

सैक्रेड गेम्स में अभिनय कर चुके सैफ अली खान के इस वक्तव्य के बाद जमकर निंदा हुईl बीजेपी नेता राम कदम ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अभिनेता सैफ अली खान ने आगामी फिल्म आदिपुरुष को लेकर शॉकिंग बयान दिया हैl सैफ अली खान रावण की भूमिका निभा रहे हैं और वह कह रहे हैं कि सीता मां के अपहरण को फिल्म में जस्टिफाई किया जाएगाl रावण के मानवीय अवतार को दिखाया जाएगाl इसके अलावा प्रभु श्रीराम से रावण की लड़ाई को जस्टिफाई किया जाएगाl’

राम कदम ने निर्देशक ओम राउत को भी इसे टैग किया हैl राम कदम ने आगे यह भी लिखा, ‘अगर आदिपुरुष में रावण को सकारात्मक दिखाया जाएगा और सीता मां के अपहरण को जस्टिफाई करने की कोशिश की जाएगी तो हम ऐसा नहीं होने देंगेl मुझे आशा है कि उन्हें सद्बुद्धि मिलेगीl जय श्री रामl’

अब सैफ अली खान ने अपनी दी हुई प्रतिक्रिया वापस ले ली हैl उन्होंने यह भी कहा कि उनका किसी की भावनाओं को आहत करने की मंशा नहीं थीl सैफ अली खान ने कहा है, ‘मेरे द्वारा एक इंटरव्यू में दिए गए बयान से विवाद हुआ है और कुछ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची हैl मेरी ऐसी मंशा नहीं थीl मैं सभी से क्षमा चाहता हूं और अपनी बात वापस लेता हूंl प्रभु श्रीराम हमेशा धर्म और वीरता के प्रतीक रहे हैंl ‘आदिपुरुष’ बुराई पर सच्चाई की जीत को दर्शाती है और इस फिल्म को सफल बनाने के लिए पूरी टीम जी तोड़ मेहनत कर रही हैl’

Exit mobile version