शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में रिक्त सीटों पर प्रवेश का अतिरिक्त अवसर

शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में रिक्त सीटों पर प्रवेश का अतिरिक्त अवस
कटनी- मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की मार्गदर्शिका के अनुसार स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) चरण आयोजित किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 20 अगस्त 2026 के अनुसार यह प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक संचालित होगी।
शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने बताया कि महाविद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु छात्राओं को यह अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है। प्रवेश प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध रिक्त सीटों पर की जाएगी। अतः इच्छुक छात्राएँ निर्धारित अवधि में महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश संबंधी कार्यवाही पूर्ण कर सकती हैं।
उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 31 अगस्त 2026 की निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्रवेश मान्य नहीं होगा। छात्राओं से अपील है कि वे प्रवेश के इस अतिरिक्त अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। इच्छुक छात्राएँ रिक्त सीटों, पात्रता एवं प्रवेश संबंधी अन्य जानकारी के लिए शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी के हेल्प सेंटर से संपर्क कर सकती हैं।








