Site icon Yashbharat.com

अदाणी सीमेंट ने कैमोर में 15,000 सीमेंट की बोरियों से बनाई मां दुर्गा की विशाल कलाकृति, 12, 600 घंटे कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से आसमान से दिखा अदभुत नजारा 

Screenshot 20261012 130833 Instagram

अदाणी सीमेंट ने कैमोर में 15,000 सीमेंट की बोरियों से बनाई मां दुर्गा की विशाल कलाकृति, 12, 600 घंटे कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से आसमान से दिखा अदभुत नजारा

 

कटनी(YASHBHARAT.COM)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले की नगर पंचायत कैमोर स्थित अदाणी सीमेंट ने अपने कैमोर संयंत्र में 15,000 सीमेंट बोरियों का उपयोग करके मां दुर्गा की एक विशाल कलाकृति तैयार की है। यह पहल एक त्योहारी विपणन अभियान के साथ-साथ श्रमिकों के सामूहिक प्रयास और कंपनी के दो प्रमुख सीमेंट ब्रांडों – अंबुजा सीमेंट्स तथा एसीसी के प्रदर्शन को दर्शाती है। अधिकारियों के अनुसार 70 फुट गुणा 70 फुट के क्षेत्र में फैली इस विशाल कलाकृति में 750 टन सीमेंट की बोरियों का इस्तेमाल किया गया और इसे पूरा करने में 12,600 कार्य घंटे लगे। नवरात्रि और दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर शुरू किए गए ‘जहां विश्वास, वहां शक्ति’ शीर्षक वाले अभियान के तहत इसका अनावरण किया गया। ऊपर (हवाई दृश्य) से देखने पर यह संरचना मां दुर्गा की भव्य छवि के रूप में उभरती है।

 

यह पहल अंबुजा सीमेंट्स के मजबूती के प्रतीक और एसीसी की विरासत से जुड़े भरोसे के भाव को एक साथ लाती है। अभियान में शक्ति और संरक्षण की प्रतीक मानी जाने वाली देवी दुर्गा की छवि के माध्यम से ब्रांडों के मूल गुणों को आस्था, परंपरा और सामूहिक प्रयास से जोड़ा गया है।

 

कंपनी ने इस कलाकृति के निर्माण और इसके विहंगम हवाई दृश्य को एक डिजिटल फिल्म के रूप में रिकॉर्ड किया है, जिसे डिजिटल और सोशल मीडिया मंचों पर जारी किया गया है।

 

अधिकारियों ने बताया कि यह फिल्म बोरियों को कतारबद्ध करने वाले श्रमिकों के दृश्यों से शुरू होकर एक हवाई दृश्य की ओर बढ़ती है, जिसमें हजारों बोरियां मिलकर मां दुर्गा का मुकुट, नयन, दस भुजाएं और उनकी रूपरेखा तैयार करती दिखाई देती हैं।

Exit mobile version