Site icon Yashbharat.com

जबलपुर के कार्यकर्ताओ ने नवनिर्वाचित BJP प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का किया अभूतपूर्व स्वागत

20250720 005902 scaled

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रथम जबलपुर आगमन पर जबलपुर के कार्यकर्ताओ ने अभूतपूर्व और एतेहासिक स्वागत किया। उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द जी का भी आगमन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आगमन पर भाजपा जबलपुर महानगर एवं ग्रामीण द्वारा लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, प्रदेश महामंत्री जबलपुर संभाग प्रभारी सांसद कविता पाटीदार, सांसद आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े की उपस्थिति में अन्धमुक बायपास पर अगवानी की गई।

कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों मंचों के माध्यम से पलक पांवड़े बिछाकर किया स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल का जबलपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दस किलोमीटर लंबी स्वागत रैली के दौरान सैकड़ों स्थानों पर मंचों के माध्यम से पलक पांवड़े बिछाकर ऐतिहासिक व भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल के जबलपुर ग्रामीण के बरगी विधानसभा क्षेत्र में स्थित होटल रॉयल ऑर्बिट के सामने कार्यकर्ताओं ने मंचों के माध्यम से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने जबलपुर नगर में स्वागत रैली के दौरान पिसनहारी की मढ़िया पहुंचकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्वागत रैली जबलपुर नगर के अंधमुख बायपास, धंवतरि नगर चौराहे से विभिन्न स्थानों से होते हुए तीन पत्ती चौराहा पहुंची, जहां सैकड़ों स्थानों पर उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। स्वागत रैली के दौरान बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने स्वागत मार्ग में सड़क के दोनों तरफ से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्री खण्डेलवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यकर्त्ता जनता और सरकार के बीच कड़ी बनकर, जन सामान्य के हित के लिए कार्य करें

प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कार्यकर्त्ता जनता और सरकार के बीच कड़ी बनकर, जन सामान्य के हित के लिए कार्य करें और समाज में आदर्श स्थापित करें और आप सभी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के साथ मिलकर विकसित भारत और विकसित मप्र के संकल्प को पूरा करने के लिए साथ आये और अपने हिस्से का योगदान दे

सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद शुरू हुई स्वागत रैली

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का काफिला धनवंतरि नगर चौराहे से होकर पिसनहारी की मढिया पंहुचा जहां प्रदेश अध्यक्ष ने नेता सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की और सभी जनप्रतिनिधियों के साथ रथ में सवार हुए, यहाँ से भव्य स्वागत रैली के साथ त्रिपुरी चौक, सुपाताल, शारदा चौक, एलआईसी, मदनमहल चौक, नागपाल गार्डन, आध शंकराचार्य चौक छोटी लाइन फाटक से शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती चौक होते हुए मानस भवन पहुंचे। जहां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 

Exit mobile version