Site icon Yashbharat.com

जिला प्रशासन के संयुक्त जांच दल की कार्रवाई, अवैध धान बरामद

IMG 20251206 WA0003

जिला प्रशासन के संयुक्त जांच दल की कार्रवाई, अवैध धान बरामद। कटनी कलेक्टर  आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा दलालों और व्यापारियों के खिलाफ सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में विजयराघवगढ़ के ग्राम कांटी स्थित मारूति वेयरहाउस से 5,070 बोरियों में 2,028 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया। मामले में मंडी अधिनियम और संबंधित प्रावधानों के तहत करीब 2.49 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

जिला प्रशासन के संयुक्त जांच दल की कार्रवाई, अवैध धान बरामद

राजस्व, कृषि, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गोदाम में धान भंडारण पाया। वेयरहाउस संचालक कमल साहू आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में यह भी सामने आया कि धान खरीदी की तारीख से पहले ही भंडारित किया गया था, जो म.प्र. कृषि गोदाम अधिनियम 1947 और अधिग्रहण एवं विनियमन अधिनियम 2007 का उल्लंघन है।

जुर्माने की राशि 7 दिन के भीतर मण्डी कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया गया है।

इसी तरह, बाकल स्थित समर्थ ट्रेडर्स के गोदाम में 1,500 क्विंटल धान पाया गया। कलेक्टर ने व्यापारी शैलेन्द्र जैन को निर्देश दिए कि इस धान की निकासी 20 जनवरी तक रोकी जाए।

निरीक्षण दल में नायब तहसीलदार, सहायक आपूर्ति अधिकारी और मंडी निरीक्षक शामिल थे।

कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी वेयरहाउस संचालकों को जरूरी अभिलेख समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं और अवैध भंडारण पर पैनी नजर बनाए रखी है।

 

Exit mobile version