Wednesday, April 29, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Air India में एक्शन मोड ON! DGCA ने अहमदाबाद हादसे के बाद लिए कड़े फैसले, जानिए क्या हैं आरोप

Air India में एक्शन मोड ON! DGCA ने अहमदाबाद हादसे के बाद लिए कड़े फैसले, जानिए क्या हैं आरोप। बार-बार फ्लाइट के गड़बड़ी के चलते एयर इंडिया पर एक्शन शुरू हो गया है। यह एक्शन डीजीसीए ने क्रू शेड्यूलिंग में गड़बड़ी के चलते लिया है। डीजीसीए ने एयर इंडिया को अपने तीन सीनियर अधिकारियों को तुरंत हटाने का आदेश दिया है। ये अधिकारी रोस्टरिंग विभाग में काम कर रहे थे। एयरलाइन ने कहा है कि उसे डीजीसीए का आदेश मिल गया है और उसे लागू कर दिया गया है।

Air India में एक्शन मोड ON! DGCA ने अहमदाबाद हादसे के बाद लिए कड़े फैसले, जानिए क्या हैं आरोप

डीजीसीए ने एयर इंडिया को कहा है कि वह तीनों अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग से जुड़े सभी कामों से हटा दे। डीजीसीए के अनुसार, ये तीनों अधिकारी कई गलत कामों में शामिल थे। इनमें बिना अनुमति के क्रू की जोड़ी बनाना, लाइसेंस नियमों का उल्लंघन करना और फ्लाइट क्रू की ट्रेनिंग पूरी न करना शामिल है। डीजीसीए ने इसे शेड्यूलिंग और निगरानी में सिस्टम की विफलता बताया है।

क्या कहा एयरलाइन ने?

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल कंपनी के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर (COO) सीधे इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (IOCC) की निगरानी करेंगे। एयरलाइन ने कहा कि एयर इंडिया सुरक्षा नियमों और स्टैंडर्ड तरीकों का पूरी तरह से पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि