katniमध्यप्रदेश
आचार्य पंडित रामकुमार पाठक पंचतत्वों में लीन

आचार्य पंडित रामकुमार पाठक पंचतत्वों में ली
कटनी/सस्सवाही बंधी निवासी प्रतिष्ठित आचार्य पंडित रामकुमार पाठक का 103 वर्ष की आयु में विगत दिवस स्वर्गवास हो गया।अंतिम संस्कार सरसवाही मुक्तिधाम में किया गया।ये सेवानिवृत प्राचार्य चंद्रिका प्रसाद पाठक, शिक्षक सुरेश पाठक एवं शिक्षक स्व उमाशंकर पाठक के पूज्य पिता थे। परोपकारी उदार व्यक्तित्व के धनी समाजसेवी क्षेत्र के प्रकांड विद्वान आचार्य रामकुमार पाठक की अंतिम शव यात्रा में ग्राम व क्षेत्र के प्रतिष्ठित जनों व रिश्तेदारों नजदीकी जनों ने भारी संख्या में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी ।








