Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

Accident सो रहे मजदूर को हाइवा ने कुचला, कुटेश्वर माइंस में दर्दनाक हादसा

Katni Accident । बरही थाना अंतर्गत कुटेश्वर माइंस में काम करने के बाद सो रहे एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक 17 वर्षीय अभय पिता रक्कू कोल तुलसी राम सोनी के ट्रक का खलासी था। वह काम करने के बाद कुटेश्वर माइंस के विभागीय प्लांट के पास सो रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात हाइवा वाहन ने कुचल कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना बीती रात की है। मृतक अपने गौरतलाई स्थित ननिहाल में रहता था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में पुलिस जुट गई है।

news updating…

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम