Wednesday, May 6, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

ACC इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिए सौम्या तिवारी को इंडिया ए की उपकप्तानी सौंपी गई

Sports News: राजधानी की होनहार महिला क्रिकेटर सौम्या तिवारी को BCCI ने उनकी खेल प्रतिभा और प्रदर्शन को देखते हुए एक बार अवसर दिया है, उन्हें एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिए इंडिया ए की उपकप्तानी सौंपी गई है।

सौम्या के चयन पर ओल्‍ड कैंपियन स्तिथ अरेरा अकादमी में जोरदार जश्न मनाया गया। आतिशबाज़ी की और मिठाइयां बांटी गई। सौम्या तिवारी को अरेरा क्रिकेट अकादमी भोपाल के मुख्य कोच सुरेश चैनानी, हेमंत कपूर,भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। मैदान पर सौम्या के माता भारती तिवारी, पिता मनीष तिवारी, अब्दुल जमील, आदित्य उपाध्याय, पंकज दुबे, अंकित ग्रोवर और सनत सेन सचिव हेमंत कपूर, मुकेश भटनागर, प्रियदर्शी पाठक, मानसिंह, अविनाश बुरबुरे, शांतनु शर्मा, असीम शुक्ला मौजूद थे

सौम्या ने महिला अंडर 19विश्वकप में अपने यादगार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है, विश्वकप के फाइनल मुकाबले में उनके खेला गया विजयी शाट लोगों दिमाग में कैद हो गया है। सौम्या ने नेशनल क्रिकेट अकादमी से महिला अंडर 23 ग्रुप के हाई परफॉर्मेंस कैम्प में अपने शानदार प्रदर्शन किया है, इसी के आधार पर हांगकांग में 12 जून से आयोजित होने जा रहे एसीसी इमर्जिंग वुमेन एशिया कप प्रतियोगिता के लिए उन्हें ना सिर्फ टीम में शाामिल किया, बल्कि भारतीय ए टीम की उपकप्तान का दायित्व सौंपा है। टीम अपना पहला मैच 13 जून को हांगकांग, 15 जून को दूसरा मैच थाईलैंड ए व 17 जून को तीसरा मैच पाकिस्तान ए के खिलाफ खेलेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम