Site icon Yashbharat.com

अभाविप की पहल: कन्या महाविद्यालय में लगाए पेड़, पर्यावरण को दी राह

IMG 20240904 WA0021

अभाविप की पहल: कन्या महाविद्यालय में लगाए पेड़, पर्यावरण को दी राह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई कटनी द्वारा विकासार्थ विद्यार्थी के माध्यम से शासकीय कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण चेतना का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें महाविद्यालय प्राचार्य चित्रा प्रभात ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए पर्यावरण पर संरक्षण पर ध्यान देने एवं निज जीवन में पर्यावरण सुरक्षा हेतु कार्य करने को कहा साथ ही एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने एवं ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने का आवाहन किया वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह संजय त्रिपाठी जी ने विद्यार्थी जीवन में अभाविप पर भूमिका पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को पर्यावरण पर विभिन्न माध्यम से कार्य करने का उद्देश्य बताया जिसमें जल जंगल जमीन जानवर और जान को लेकर जिस प्रकार विकासर्थ विद्यार्थी देश भर में काम कर रहा है उसी प्रकार हमें भी सभी विषयों को लेकर हमारे क्षेत्र में घर में कार्य करने की आवश्यकता है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण प्रमुख कौशलेंद्र जी ने पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण संबंधी विषयों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री संजय कुशवाहा ने किया एवं आभार नगर से मंत्री श्रेया निगम ने किया तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर में सभी अतिथिगणों एवं विद्यार्थियों के माध्यम से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ , कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री वसुंधरा सिंह , जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी , नगर से मंत्री अवध पांडे साक्षी तिवारी नगर एसडी प्रमुख निखिल विश्वकर्मा, प्राची शर्मा विवेक योगी व समस्त विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं व महाविद्यालय की छात्राओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version