Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश में रह रहे करीब 220 पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढ-ढूंढ कर निकाला जाएगा: VD शर्मा

vd_sharma_mp_bjp

vd_sharma_mp_bjp

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnu Datt Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश में रह रहे लगभग 220 पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढ-ढूंढ कर निकाल रही है. कुछ अवैध तौर पर रह रहे हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि गत दिनों राज्य के अन्य हिस्सों में आए शॉर्ट टर्म और मेडिकल वीजा धारक पाकिस्तानियों के मसले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अफसरों की एक बैठक ली थी, जिसमें पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) की समीक्षा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी निर्देशों को सख्ती से लागू करने के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे.

इस बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पाकिस्तानी वीजा धारक नागरिकों को चिन्हित कर आगामी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था कि तय समय-सीमा के बाद मध्य प्रदेश में लंबी अवधि के वीजा, राजनयिक वीजा और आधिकारिक वीजा धारकों के अतिरिक्त सभी पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर करना सुनिश्चित हो.

इंदौर के एसीपी अमित सिंह ने बताया है कि केंद्र सरकार के मिले निर्देशों के मुताबिक जो शॉर्ट टर्म वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को यहां से 27 अप्रैल तक यहां से एग्जिट परमिशन लेना था. ऐसे सभी लोगों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया पूरी होने के बा ऐसे तीन पाकिस्तानी नागरिकों को यहां से रवाना कर दिया गया है. जहां तक मेडिकल पर वीजा की बात है, तो इंदौर के लिए किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को वीजा नहीं मिला था. 29 अप्रैल तक मेडिकल वीजा लेने वालों की जो गाइडलाइन थी, उसके तहत इंदौर में एक भी नागरिक नहीं है.

Exit mobile version