Site icon Yashbharat.com

17 साल की शादी में आई दरार? अभिषेक बच्चन ने बताया सच!

aishwarya abhishek

17 साल की शादी में आई दरार? अभिषेक बच्चन ने बताया । अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को 17 साल पूरे हो चुके हैं और इस दौरान कई बार उनकी शादी टूटने की अफवाहें सामने आईं, लेकिन हर बार ये महज अफवाह ही रही। हाल ही में जब दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंचे, तो फिर से ऐसी ही अफवाहें शुरू हो गईं। लेकिन अभिषेक बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक डीपफेक वीडियो पर प्रतिक्रिया देकर सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

अभिषेक और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी 24 साल पहले फिल्म “ढाई अक्षर प्रेम के” से शुरू हुई थी, जब दोनों पहली बार साथ में नजर आए थे। इसके बाद दोनों की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार पनपने लगा। दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली और शादी के बाद आई उनकी पहली फिल्म “गुरु” ने कमाल का कलेक्शन किया।

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को लेकर कई बार अफवाहें आईं, लेकिन हर बार दोनों ने इसे गलत साबित किया। इस बार भी अलग होने की अफवाह गलत साबित हुई है। दोनों की एक बेटी आराध्या है, जो अक्सर मां ऐश्वर्या के साथ नजर आती हैं।

 

Exit mobile version