Site icon Yashbharat.com

AAP के मुस्लिम विधायक ने लगाए जय श्री राम के नारे, कांवड़ि‍यों के दबाए पैर

haji ishraq

वेब डेस्‍क। हाजी इशराक दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ कांवड़ शिविरों का जायजा लेने पहुंचे थे. हाजी ने कहा कि शिव भक्तों की सेवा करना एक मुस्लिम के लिए सच्ची श्रद्धा है

दिल्‍ली में कां‍वड़ि‍यों के लिए लगाए गए शिविर में आम आदमी पार्टी के मुस्लिम विधायक हाजी इशराक ही पहुंचे. इतना ही नहीं उन्‍होंने शिविर में पहुंचकर दोनों हाथ उठाकर जय श्री राम और बम बम भोले के नारे लगाए और थके-हारे कांवड़‍ियों के पैर दबाकर सेवा की. हाजी इशराक दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ शिविरों का जायजा लेने पहुंचे थे.

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जीटी रोड पर दिलशाद गार्डन स्थित कांवड़ शिविर में पहुंचे हाजी इशराक को इस तरह सेवा करते देख कांवड़ि‍ए भी काफी खुश दिखे और विधायक को आने वाले चुनावों में जीत का आर्शीवाद भी दिया.

इसके बाद मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विधायक हाजी ने भगवान शिव की आरती में हिस्‍सा लिया और कांव‍ड़ि‍यों को भोजन कराया. इस दौरान हाजी ने कहा कि शिव भक्तों की सेवा करना एक मुस्लिम के लिए सच्ची श्रद्धा है. भारत की पहचान एकता है, यहां हर धर्म और जाति के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं. फिर चाहे कोई हिंदू हो या मुसलमान लेकिन सभी के पूर्वज एक ही हैं.सभी धर्म एक दूसरे की इज्‍जत और प्रेम करना सिखाते हैं.

गौरतलब है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद आम आदम पार्टी के नेता और खुद सीएम केजरीवाल लगातार लोगों से मिल रहे हैं.

इतना ही नहीं केजरीवाल ने सभी धर्मों के लोगों के लिए मुफ्त धार्मिक यात्रा का भी ऐलान किया है.

Exit mobile version