Wednesday, April 29, 2026
Latest:
Latest

गुजरात व पंजाब के उपचुनाव में दो सीटों पर मिली जीत का जश्न मनाया आम आदमी पार्टी ने, सुभाष चौक में ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच बांटी मिठाई

कटनी। गुजरात व पंजाब में हाल ही में सम्पन्न हुए 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में मिली जीत का जश्न आम आदमी पार्टी द्वारा सुभाष चौक में मनाया गया है। गुजरात में हुये उपचुनाव में बिसावदर सीट से आप प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने भाजपा के प्रत्याशी को 17581 वोटो से पराजित किया है। वहीं पंजाब विधानसभा उपचुनाव में लुधियाना सीट से आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी से लगभग 11000 वोटो से विजय प्राप्त की है। आप जिलाध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर ने कहा कि आगामी मप्र के नगर निकाय, पंचायत चुनावों एवं विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से पार्टी चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में काम की राजनीति का परचम लहराएगी। आम आदमी पार्टी कटनी द्वारा उप चुनाव में मिली जीत का जश्र सुभाषचौक में मनाते हुये ढोल नगाड़ों पर नाचते हुए मिठाई का वितरण कर मनाया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी के साथ सदस्यों जिलाध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर, लोकसभा प्रभारी शिवप्रताप सिंह परमार, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, मीडिया प्रभारी शेखर खत्री, संतोष सिंह, उमाशंकर पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष सी.वाई.एस.एस.विनय लोधी, अनिरूद्र मुखर्जी, मंगल कोल, अर्जुन कुशवाहा, आशीष नायक, धर्मेन्द सिंह, करन दाहिया, सूर्यप्रकाश पटैल, शब्बीर अहमद, दीपक पटेल, अमित खटीक, विष्णु मिश्रा, अमन बरसैया, सतीश खटीक, अंकित खरे, मुकेश श्रीवास, गोली कुशवाहा, अंकित, अरविन्द्र आदि की उपस्थिति रही।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक