Wednesday, May 13, 2026
Latest:
#Ladli BehnaLatestमध्यप्रदेश

Aadhar Link DBT न होना अपात्रता नहीं, लाडली बहना योजना में आधार लिंक तथा डीबीटी होते ही राशि आ जाएगी

Aadhar Link DBT न होना अपात्रता नहीं, लाडली बहना योजना Ladali Behana Yojna में आधार लिंक तथा डीबीटी करते ही राशि खाते में आ जाएगी। यह कहना है सागर के महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश त्रिपाठी का। वह मीडिया से ऐसे करीब 20 हजार हितग्राही महिलाओं को लेकर पूछे गए प्रश्न पर जवाब दे रहे थे।

सवा करोड़ बहनों को 1000 की राशि

गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगल क्लिक कर प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को 1000₹ की राशि उनके खातों में शाम 6 बजे ट्रांसफर करेंगे। इस ट्रान्सफर के बाद 11 से 12 जून के बीच राशि क्रेडिट हो जाएगी। लेकिन यह उन खातों में नहीं आएगी जो अभी या तो डीबीटी इनेबल नहीं हैं या फिर आधार लिंक नहीं हैं।

265 महिलाएं ही अपात्र पाई गई

सागर जिले में 4 लाख फॉर्म के विरूद्ध कुल 7 हजार 219 आपत्तियां दर्ज हुई थी। इनमें से महज 265 महिलाएं ही अपात्र पाई गई हैं। जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। शेष सभी महिलाओं के खातों में राशि जमा की जाएगी। एक हफ्ते पहले तक 39 हजार 492 महिलाओं के आधार बैंक खातों से लिंक और 42 हजार 585 के आधार में डीबीटी सक्रिय नहीं पाई गई थी लेकिन अब यह संख्या आधी रह गई है।

जो उचित निर्णय होगा वह लिया जाएगा

अपात्र अगर पात्रता शर्तें पूरी कर लेती हैं उनके लिए क्या प्रक्रिया रहेगी? इस पर स्पष्ट किया गया कि वे फिर से आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। उनके दस्तावेजों का ठीक तरह से परीक्षण करने के बाद जो उचित निर्णय होगा वह लिया जाएगा।

क्या इस योजना में अगले साल क्या फिर से आवेदन करने पड़ेंगे? जवाब में कहा गया कि योजना के नियमों में यह नहीं है कि हर साल आवेदन करना पड़ेगा। एक बार आवेदन कर दिया और महिलाएं पात्रता शर्तें पूरी करती हैं तो राशि मिलती रहेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम