Aadhaar Update Camp: जिले की 22 पंचायतों में लगेंगे विशेष आधार शिविर
Aadhaar Update Camp: जिले की 22 पंचायतों में लगेंगे विशेष आधार शिविर
कटनी । Aadhaar Update Camp: जिले की 22 पंचायतों में लगेंगे विशेष आधार शिविर।जिले के विद्यार्थियों एवं नागरिकों के आधार अपडेट किए जाने हेतु जिले की चिन्हित ग्राम पंचायतों में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आधार कैंप आयोजित किए जाएगें।
शिविर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। साथ ही संबंधित आधार केंद्र संचालकों को नियत तिथि में प्रातः 11 बजे से शासकीय आधार मशीन एवं अन्य उपकरणों के साथ शिविर स्थल में उपस्थित होकर कैंप मोड में शिविर आयोजित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये हैं।
जारी आदेश में कहा है कि संबंधित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विकास खण्ड श्रोत समन्यवयक स्कूलों में आवश्यक प्रचार-प्रसार कराते हुए बच्चों को समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित कैंप में उपस्थित कराएंगे, संबंधित कार्यालय प्रमुख शिविर में कुर्सी-टेबल, बिजली, बैठक व्यवस्था, पेयजल एवं टोकन प्रणाली की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे एवं आधार केंद्र संचालक को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। आधार शिविरों में विभिन्न योजनाओं अंतर्गत आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अद्यतन न होने के कारण ई-केवाईसी से वंचित आवेदको का भी आधार अद्यतन कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित रोजगार सहायक, सचिव, पटवारी को दी गई है। आधार पंजीयन व अपडेशन कार्य यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क अनुसार किया जायेगा।