Saturday, May 2, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी सेंध: दीवार फांदकर गरुड़ द्वार तक पहुंचा युवक

Parliament Building Security Breach:संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी सेंध: दीवार फांदकर गरुड़ द्वार तक पहुंचा युवक। संसद भवन की सुरक्षा में सेंध का बड़ा मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह शख्स दीवार फांदकर संसद के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया।

हालांकि उसके आगे सुरक्षा में वह सेंध नहीं लगा सका और सुरक्षाबलों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी शख्स से पूछताछ की जा रही है। एक बार फिर संसद भवन की सुरक्षा में सेंध ने बड़ी खामियों को उजागर किया है।

जानकारी के मुताबिक शख्स पेड़ के सहारे दीवार कूदकर संसद भवन परिसर मे घुस गया। यह घटना सुबह 6.30 बजे के आसपास की है। शख्स रेलभवन की तरफ से दीवार कूदकर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि