Latest

पत्नी की डिलीवरी कराने भोपाल आए युवक ने खाया जहर, हमीदिया में इलाज के दौरान मौत; जांच में जुटी पुलिस

पत्नी की डिलीवरी कराने भोपाल आए युवक ने खाया जहर, हमीदिया में इलाज के दौरान मौत; जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटीनगर थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। अपनी पत्नी की तीसरी डिलीवरी कराने भोपाल आए 28 वर्षीय युवक शुभम कुशवाहा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार शाम की है, जिसके बाद हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार रात उसने दम तोड़ दिया।

सास को फोन कर कहा- ‘मैंने जहर खा लिया है, लेने आओ’

मूलतः आष्टा निवासी शुभम कुशवाहा खेती-किसानी का काम करता था। उसने करीब पांच साल पहले रोशनपुरा (कठपुतली मोहल्ला) निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। हाल ही में उसकी पत्नी ने तीसरी बेटी को जन्म दिया था, जिसकी देखभाल और डिलीवरी के सिलसिले में वह भोपाल के माता मंदिर इलाके में किराये से रह रहा था।

 रविवार शाम घर से निकलने के बाद शुभम ने जहर खा लिया और अपनी सास को फोन कर माता मंदिर चौराहा पहुंचने को कहा। बदहवास हालत में सास उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहाँ सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं।

पुलिस के मुताबिक मृतक अत्यधिक शराब पीने का आदी था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। पत्नी की डिलीवरी कराने भोपाल आए युवक ने खाया जहर, हमीदिया में इलाज के दौरान मौत; जांच में जुटी पुलिस

Back to top button