A promised land: बराक ओबामा ने अपनी किताब मे राहुल गांधी के लिए लिखा ‘योग्यता और जूनून की कमी’, जानें सोनिया-मनमोहन को लेकर क्या कहा

B4ak Obama

A promised land: बराक ओबामा ने अपनी किताब मे राहुल गांधी के लिए लिखा ‘योग्यता और जूनून की कमी’, जानें सोनिया-मनमोहन को लेकर क्या कहा।

B4ak Obama

hi

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने संस्मरण ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र किया है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में एक ऐसे ‘घबराए’ हुए और अनगढ़ छात्र के गुण हैं जो अपने शिक्षक को प्रभावित करने की चाहत रखता है लेकिन उसमें ‘विषय’ में महारत हासिल करने की योग्यता और जूनून की कमी है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने ओबामा के संस्मरण ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ की समीक्षा की है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति ने दुनियाभर के राजनीतिक नेताओं के अलावा अन्य विषयों पर भी बात की है।

न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित समीक्षा के अनुसार, राहुल गांधी के बारे में ओबामा का कहना है कि ‘उनमें एक ऐसे ‘घबराए’ हुए और अनगढ़ छात्र के गुण हैं जिसने अपना पूरा पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है।

और वह अपने शिक्षक को प्रभावित करने की चाहत रखता है लेकिन उसमें ‘विषय’ में महारत हासिल करने की योग्यता या फिर जूनून की कमी है। संस्मरण में ओबामा ने राहुल की मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी जिक्र किया है।

समीक्षा में कहा गया है, ‘हमें चार्ली क्रिस्ट और रहम एमैनुएल जैसे पुरुषों के हैंडसम होने के बारे में बताया जाता है लेकिन महिलाओं के सौंदर्य के बारे में नहीं। सिर्फ एक या दो उदाहरण ही अपवाद हैं जैसे सोनिया गांधी।’

इसे भी पढ़ें-  asha karyakarta vacancy mp 2026: मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की बंपर भर्ती; 5 साल बाद मौका, ऐसे करें आवेदन और जानें पूरी चयन प्रक्रिया

समीक्षा में कहा गया है कि अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री बॉब गेट्स और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दोनों में बिलकुल भावशून्य सच्चाई/ईमानदारी है।

इसमें कहा गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ओबामा को शिकागो मशीन चलाने वाले मजबूत, चालाक बॉस की याद दिलाते हैं। पुतिन के बारे में ओबामा लिखते हैं, ‘शारीरीक’ रूप से वह साधारण हैं।

ओबामा का 768 पन्नों का यह संस्मरण 17 नवंबर को बाजार में आने वाला है। अमेरिका के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने अपने कार्यकाल में दो बार 2010 और 2015 में भारत की यात्रा की थी।