Site icon Yashbharat.com

कुदरत का करिश्मा: संभल की महिला ने 5 दिन में दिया 4 बच्चों को जन्म; मुरादाबाद के TMU में सभी की ‘नॉर्मल डिलीवरी

कुदरत का करिश्मा: संभल की महिला ने 5 दिन में दिया 4 बच्चों को जन्म; मुरादाबाद के TMU में सभी की 'नॉर्मल डिलीवरी

कुदरत का करिश्मा: संभल की महिला ने 5 दिन में दिया 4 बच्चों को जन्म; मुरादाबाद के TMU में सभी की 'नॉर्मल डिलीवरी

कुदरत का करिश्मा: संभल की महिला ने 5 दिन में दिया 4 बच्चों को जन्म; मुरादाबाद के TMU में सभी की ‘नॉर्मल डिलीवरी। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) अस्पताल में एक ऐसा मेडिकल चमत्कार हुआ है, जिसने डॉक्टरों और आम जनता को हैरत में डाल दिया है। संभल जिले के असमोली क्षेत्र की रहने वाली 31 वर्षीय अमीना ने 5 दिनों के भीतर 4 बच्चों (2 बेटे और 2 बेटियां) को जन्म दिया है। इस मामले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इतने हाई-रिस्क केस में भी चारों बच्चों की नॉर्मल डिलीवरी हुई है।

बड़ी खबर: 40 साल पुराना सिस्टम खत्म- अगले साल से ‘ऑनलाइन’ होगी NEET परीक्षा; पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का डिजिटल मास्टरस्ट्रोक

कुदरत का करिश्मा: संभल की महिला ने 5 दिन में दिया 4 बच्चों को जन्म; मुरादाबाद के TMU में सभी की ‘नॉर्मल डिलीवरी

5 दिन का फासला और डॉक्टरों की चतुराई

अमीना की प्रेग्नेंसी शुरू से ही चुनौतीपूर्ण थी। गर्भ में चार भ्रूण होने के कारण डॉक्टरों ने ‘फीटल रिडक्शन’ (भ्रूण कम करने) की सलाह दी थी, ताकि मां की जान को खतरा न हो, लेकिन परिवार ने ईश्वर पर भरोसा जताते हुए सभी बच्चों को जन्म देने का फैसला किया।

बीमारियों को मात देकर रचा इतिहास

डॉक्टरों के मुताबिक, एक साथ चार बच्चों का होना और उन सभी का नॉर्मल डिलीवरी से पैदा होना एक दुर्लभतम (Rarest) मामला है। अमीना को प्रेग्नेंसी के दौरान हाई ब्लड प्रेशर और लीवर संबंधी गंभीर समस्याएं भी थीं, जिसके बावजूद डॉ. शुभ्रा अग्रवाल, डॉ. पूर्ति, डॉ. रोली और डॉ. मोनिका की टीम ने इस सफल प्रसव को अंजाम दिया।

निगरानी में हैं ‘नन्हे मेहमान’

फिलहाल मां और चारों नवजात शिशु डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। एक बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है, जबकि अन्य तीन का वजन कम होने के कारण उन्हें एनआईसीयू (NICU) में विशेष देखभाल दी जा रही है। बच्चों के पिता मोहम्मद आलिम ने इस चमत्कार के लिए ईश्वर और डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया है।

Exit mobile version