Site icon Yashbharat.com

माधवनगर के आहूजा टाल में भीषण आग से मचा हड़कंप, चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

1063594

कटनी(YASHBHARAT.COM)। जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आहूजा टाल में भीषण आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का मोर्चा संभाल लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आहूजा टाल में अचानक आग लगने से देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम सक्रिय हुई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग की भयावहता को देखते हुए चार दमकल वाहनों को मौके पर लगाया गया है। दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस संबंध में दमकल विभाग के वाहन प्रभारी शैलेन्द्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि आग बुझाने के लिए विभाग के चार दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया है। दमकल कर्मियों द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं आग की चपेट में आकर कितनी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, इसकी जानकारी भी सामने आना बाकी है। दमकल विभाग द्वारा आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल सभी की निगाहें दमकल विभाग के प्रयासों पर टिकी हुई हैं।

Exit mobile version