Site icon Yashbharat.com

अमराडार मोड़ पर भीषण सड़क हादसा  तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक मारी टक्कर तीन कि मौत 

photostudio 1752260775946 1024x1015 1

अमराडार मोड़ पर भीषण सड़क हादसा  तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक मारी टक्कर तीन कि मौत

कटनी- कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत अमराडार मोड़ के पास शुक्रवार की रात लगभग 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज़ रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक ट्रक के नीचे आ गई और ट्रक ने तीनों को कुचल डाला। घटना के बाद चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर मौक़े से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमपी 21 एच 1596 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक क्रमांक एमपी 35 एमजी 3106 में सवार तीनों युवकों को कुचल दिया। हादसे में तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक तीनों युवक रोहनिया शाहनगर निवासी थे जो कि कटनी से अपने घर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत युवक आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जिनकी उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Exit mobile version