Site icon Yashbharat.com

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया

IMG 20260201 WA0109

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गय

कटनी- संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस स्टेशन चौराहे से प्रारंभ होकर शेर चौक, आज़ाद चौक, मिशन चौक, मदन मोहन चौबे वार्ड, पाठक वार्ड, रामनिवास सिंह वार्ड, फॉरेस्टर वार्ड होते हुए रंगनाथ मंदिर पहुंचा, जहां विधिवत समापन हुआ।
इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन शामिल हुए। जुलूस के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा गुरु रविदास जी के जयकारे लगाए गए और माहौल भक्तिमय बना रहा।
रामनिवास सिंह वार्ड में पूर्व पार्षद राजेश जाटव द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए मिठाई, बिस्कुट सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया, जिसे लोगों ने सराहना के साथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एडवोकेट जे.पी. चौधरी, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, एडवोकेट लीलाधर जाटव, आशीष तिवारी, भाजपा नेता आशीष टंडन, भाजपा जिला अध्यक्ष जीवन चौधरी, रसिया, शिवम जाटव, दशरथ जाटव, चंदन चौधरी, लखन चौधरी, विक्की चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही और प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा।

Exit mobile version