FEATUREDLatestराष्ट्रीय

आचार्य भरत मुनि जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

आचार्य भरत मुनि जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

कटनी प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को आचार्य भरत मुनि जयंती के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्कार भारती और तिलक महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शासकीय मानकुंवर बाई महाविद्यालय, जबलपुर की प्राचार्य श्रीमती स्मृति शुक्ला रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री धर्मेंद्र गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार वाजपेई ने की।

कार्यक्रम में आचार्य भरत मुनि द्वारा प्रतिपादित रस सिद्धांत को आधार बनाकर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने दर्शकों को भारतीय नाट्य परंपरा के गहरे प्रभाव से परिचित कराया। इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन वृत्त पर आधारित एक अन्य नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने दर्शकों को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि श्रीमती स्मृति शुक्ला ने कहा, आचार्य भरत मुनि भारतीय नाट्य शास्त्र के जनक है। उनकी रचनाएँ आज भी कला और साहित्य जगत को दिशा देते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से हमारी युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित होती है। विशिष्ट अतिथि श्री धर्मेंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, ष्संस्कार और संस्कृति किसी भी राष्ट्र की आत्मा होते हैं। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय कला व परंपरा के प्रति प्रेम जागृत करते हैं।

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार वाजपेई ने कहा हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को सिर्फ अकादमिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि उनकी सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभाओं को भी बढ़ावा मिले। आज का यह आयोजन उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. माधुरी गर्ग ने किया। आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, विद्यार्थी और कला प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Back to top button