सांसद निवास से चंद कदम दूर 10 मिनट तक तांडव, बेल्ट-बल्लों से सरेआम पिटाई; छिंदवाड़ा में वायरल वीडियो ने खोली कानून व्यवस्था की पोल

Screenshot 20251215 111432 Chrome

सांसद निवास से चंद कदम दूर 10 मिनट तक तांडव, बेल्ट-बल्लों से सरेआम पिटाई; छिंदवाड़ा में वायरल वीडियो ने खोली कानून व्यवस्था की पोल। छिंदवाड़ा में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए, कोतवाली थाना क्षेत्र के परासिया रोड पर, जो सांसद निवास और कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित है।

सांसद निवास से चंद कदम दूर 10 मिनट तक तांडव, बेल्ट-बल्लों से सरेआम पिटाई; छिंदवाड़ा में वायरल वीडियो ने खोली कानून व्यवस्था की पोल

सरेआम गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। गुरुवार को पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में युवकों के दो गुटों ने बीच सड़क पर लगभग 10 मिनट तक उत्पात मचाया और बेल्ट तथा बल्ले से दौड़ा-दौड़ाकर एक-दूसरे को पीटा।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि भारी ट्रैफिक के बीच युवकों को बेरहमी से पीटा जा रहा है। हमलावरों को न पुलिस का डर था और न ही आसपास के लोगों की परवाह।मारपीट के कारण सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि लोग तमाशबीन बने रहे।

ये था पूरा मामला

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह विवाद पुरानी रंजिश और क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा है। बताया गया है कि शराब दुकान के पास एक ग्राउंड से शराब पीकर निकले कुछ युवकों की दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई, जो जल्द ही खतरनाक मारपीट में बदल गई। वीडियो में एक युवक (बैगनी शर्ट में) बीच-बचाव करने की कोशिश करता दिखा, लेकिन हमलावर हिंसक हो चुके थे।

घटना के समय पुलिस को इसकी कोई भनक नहीं लगी। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब पुलिस हरकत में आई।

इसे भी पढ़ें-  देश का पहला जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर: अब सिक्किम की 'जैविक मछली' मचाएगी धूम, केंद्र ने जारी की SOP

वीडियो फुटेज के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।बाकी आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाके में सरेआम हुई इस गुंडागर्दी ने पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।