Site icon Yashbharat.com

Indian Railway: पमरे में सितंबर माह में 90 रेलकर्मी सेवानिवृत्त

indian railway

Indian Railway: पमरे में सितंबर माह में 90 रेलकर्मी सेवानिवृत्त।  सितम्बर माह के अंतिम कार्य दिवस में पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत दो अधिकारियों और चार कर्मचारियों सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों में मिलाकर कुल 90 रेलकर्मी बुधवार 30 सितम्बर 2024 को सेवानिवृत्त हुए।Indian Railway: पमरे में सितंबर माह में 90 रेलकर्मी सेवानिवृत्त

 

पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 30 सितम्बर 2024 को मुख्य ब्रिज इंजीनियर श्री अरुण कुमार हजारे, सहायक फॉर्मेसी अधिकारी श्री पंजाब राव पाटिल, मुख्य फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ श्री तरुण कुमार सूरी, मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्री धनंजय राव नाइक एवं मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्री दीपा दासगुप्ता सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री आर. एस. सक्सेना ने उपस्थित सेवानिवृत्ति अधिकारियों को संबंधित दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड सिलवर मेडल प्रदान किये। सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गई। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य क्रमिक अधिकारी श्री प्रभात, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री आशुतोष, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री श्याम सुन्दर, मुख्य वित्त सलाहकार (एफ एंड बी) श्री दीपक कुमार खेरा, मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) श्री दीपक कुमार गुप्ता, एवं मुख्यसंकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर (योजना) श्री संजीव तिवारी सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

बुधवार को सेवानिवृत होने वालों में मुख्यालय में 02 अधिकारियों एवं 04 रेल कर्मचारियों, जबलपुर मंडल में 24 रेल कर्मियों, भोपाल मण्डल में 33 रेल कर्मचारियों, भोपाल कारखाना में 07 रेल कर्मचारियों, कोटा मण्डल में 17 रेल कर्मचारियों एवं कोटा कारखाना में 01 रेल कर्मचारी, कोटा निर्माण विभाग के 02 रेल कर्मचारियों सहित पमरे पर कुल 90 रेल कर्मियों की सेवानिवृत्ति हुई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा शुभकामनाए दी गईं। Indian Railway: पमरे में सितंबर माह में 90 रेलकर्मी सेवानिवृत्त

 

Exit mobile version