Site icon Yashbharat.com

बिहार के वैशाली जिले में हादसा: करंट लगने से 9 लोगों की मौत

bihar news bihar police investigation after many people died due to electric shock in hajipur vaish 62a95513e7f52599e53dd1bdba3207c0

राजधानी से सटे वैशाली जिले में करंट की चपेट में आने से नौ लोगों की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि 11 हजार वोल्ट के तार में डीजे के सटने के बाद यह हादसा हुआ है। यह सभी सावन सोमवारी पर जल उठाने जा रहे थे।

मरने वालों में ये सब हैं शामिल
ग्रामीणों के अनुसार मरने वालों में धर्मेंद्र पासवान के पुत्र रवि कुमार, स्व लाला दास के पुत्र राजा कुमार, स्वर्गीय फुदेना पासवान के पुत्र नवीन कुमार, सनोज भगत के पुत्र अमरेश कुमार, मंटू पासवान के पुत्र अशोक कुमार, परमेश्वर पासवान के पुत्र कालू कुमार, मिंटू पासवान के पुत्र आशी कुमार, चंदेश्वर पासवान के पुत्र चंदन कुमार और देवी लाल के पुत्र आमोद कुमार का नाम है। 11 हजार वोल्ट के तार में करंट की चपेट में आए उमेश पासवान के पुत्र राजीव कुमार (17) सहित तीन लोगों का इलाज चल रहा है। फिलहाल अस्पताल में अफरातफरी का माहौल है।

Exit mobile version