विधान परिषद चुनाव: नीतीश-मोदी समेत 11 को आज मिलेगा निर्वाचन का सर्टिफिकेट
नई दिल्ली। परिषद में जदयू के कोटे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रामेश्वर महतो व खालिद अनवर पहुंच रहे हैं जबकि भाजपा ने उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान को विधान परिषद भेजा है
बिहार विधान परिषद की कुल 11 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार ही मैदान में थे. परिषद में जदयू के कोटे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रामेश्वर महतो व खालिद अनवर पहुंच रहे हैं जबकि भाजपा ने उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान को विधान परिषद भेजा है. कांग्रेस ने एकमात्र सीट से प्रेमचंद मिश्रा को परिषद भेजा है.
राजद की ओर से विप जाने वालों में राबड़ी देवी, रामचंद्र पूर्वे, सैयद खुर्शीद मोहसीन हैं वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष मांझी को भी राजद का समर्थन मिला है. मालूम हो कि विधान परिषद की खाली हुई 11 सीटों के लिये 11 उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया था ऐसे में सभी को निर्विरोध चुन लिया गया है.

