Site icon Yashbharat.com

9 हजार के नकली नोट सहित कुख्यात बल्लन गिरफ्तार

yashbharat mono

कटनी। एनकेजे पुलिस द्वारा अगस्त महीने में ढाई लाख रुपए के नकली नोट को जप्त करने के मामले में पांचवे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी बंधी निवासी बल्लन उर्फ उमेशदत्त तिवारी है। जिसके पास से पुलिस ने लगभग 9 हजार 8 सौ रुपए के सौ-सौ रुपए के नकली नोट जप्त किए गए हैं। माधवनगर थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि अगस्त महीने में नकली नोट के साथ दो आरोपियों को पकड़ा गया था। जिनके पास से पुलिस ने लगभग ढाई लाख रुपए नकली नोट और प्रिंटर जप्त किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए आरोपियों में रामंचद नामदेव, विशाल एश्यानी, इमरान कुरैशी, दीपक नागवानी को गिरफ्तार किया जा चुका था। इसी मामले में आरोपियों ने बयान में बल्लन तिवारी का नाम भी बताया था। आरोपियों ने बताया था कि बल्लन तिवारी को भी नकली नोट दिए गए थे। जिसके बाद पुलिस ने बल्लन तिवारी को आरोपी बनाया था। इसी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बल्लन तिवारी के पास से 9 हजार 8 सौ रुपए के नकली नोट जप्त किए गए हैं। थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि बीते वर्ष जिले के शराब ठेके में हुए करोड़ों रूपए के फर्जीवाड़े में स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश बल्लन तिवारी भी मुख्य आरोपियों में शामिल था।

Exit mobile version