Friday, May 1, 2026
Latest:
LatestPolitics

89 सीटों पर वोटिंग खत्म, EVM में बंद हुई दिग्गजों की किस्मत, देखें तश्वीर

गांधीनगरः गांधीनगर: गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण में दक्षिण और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के 19 जिलों की 89 सीटों पर आज सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे समाप्त हो गया पर निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी कई बूथ पर मतदाताओं की कतारें लगी थी और नियमानुसार इनके वोट देने के बाद ही इवीएम मशीनों को सील किया जाएगा।  शुरुआती अनुमान के अनुसार औसत 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।

22 साल से राज्य में सत्तारूढ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस बार यूथ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रूपाणी ने भी मतदान के लिए निकलने से पहले राजकोट के मंदिर में पूजा की।

yashbharat

कर्नाटक राज्यपाल वजुभाई रुदाभाई वाला ने राजकोट से डाला वोट

-कांग्रेस के पोरबंदर सीट के प्रत्याशी सह पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने आरोप लगाया, इवीएम में धांधली की आशंका है।

-मोढवाडिया ने कहा, शारदानगर के तीन बूथ पर इवीएम ईसीओ गुजरात नाम के ब्लूटूथ से जुड़े थे। कार्यकर्ता ने इसका स्क्रीन शॉट भी लिया है। अगर सारे इवीएम के साथ ऐसा है तो यह बड़ी धांधली की ओर इशारा है। इस बारे में आयोग से शिकायत की गई है।

-आयोग ने इस मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।

-उपलेटा गांव की सबसे उम्रदराज 126 साल की अजीबेन ने डाला वोट।

-गिर सोमनाथ जिले के गिर जंगल के भीतर बानेज में केवल एक मतदाता वाले मतदान केंद्र पर स्थानीय मंदिर के महतं भरतदास ने भी मतदान किया।

-मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने वीएम में गड़बड़ी के आरोपों को बताया बेबुनियाद।

-जामनगर के सोरठी तथा ध्रोल के गज्जडी समेत कुछ अन्य स्थानों पर लोगों के स्थानीय मुद्दों को लेकर मतदान का बहिष्कार करने की भी सूचना है।

-जल्दी मतदान करने वाले प्रमुख राजनेताओं में रूपाणी,वाघाणी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल, पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया, मंत्री बाबू बोखिरिया, गणपत वसावा , केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला आदि शामिल थे।

-क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने भी राजकोट में मतदान किया।
yashbharat
मोदी-राहुल की प्रतिष्ठा की जंग बना चुनाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस गृह राज्य में हो रहे चुनाव को इस बार मोदी और राज्य के ताबड़तोड़ चुनावी दौरे कर रहे तथा कांग्रेस के अगले अध्यक्ष बनने जा रहे निवर्तमान उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच प्रतिष्ठा की सीधी जंग माना जा रहा है।

yashbharat

977 उम्मीदवार मैदान में
पहले चरण में 57 महिलाओं समेत कुल 977 उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी 89 सीटों पर जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने 87 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। बसपा ने 64, सपा ने चार, वाघेला के जन विकल्प मोर्चा ने 48, आप ने 21, जदयू ने 14, राकांपा ने 30 और शिवसेना ने 25 प्रत्याशी उतारे हैं। 443 निर्दलीय हैं।
yashbharat

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply