Site icon Yashbharat.com

82000 का लंच ? विद राहुल गांधी, नाराज हुए कांग्रेस नेता

rahul

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में लंदन दौरा किया था जिसको लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। राहुल के कार्यक्रम के आयोजक इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने अमेरिकी कल्चर की नकल करते हुए लंदन में फंड जुटाने की कोशिश की। डीएनए इंडिया की खबर के मुताबिक जिस सभागार में राहुल ने पत्रकारों, बिजनेसमैन और हाई प्रोफाइल लोगों को संबोधित करना था वहां कुछ सीटें बच गईं थीं। इस पर कार्यक्रम के आयोजकों ने इन सीटों को 900 पाउंड यानी कि लगभग 82 हजार रुपए प्रति सीट के हिसाब से आवंटित कर दिया।
12 49 491516920rahul g ll
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष कमल धालीवाल हैं। वहीं कांग्रेस ने आयोजकों की इस हरकत पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा करना ठीक नहीं है। इसी कार्यक्रम में राहुल ने मेहमानों के साथ लंच भी करना था। कार्यक्रम का खर्च निकालने के लिए आयोजकों ने लंच टेबल पर खाली कुछ सीटें बेच दीं।

Exit mobile version