7th Pay Commission आज राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में पंचायतों का सम्मेलन में सीएम शिवराज पंचायत सचिवों को कई सौगात दीं। 7 वें वेतनमान दिए जाने और उनके संविलियन को लेकर बड़ी घोषणा की।
चुनावी वर्ष में सीएम शिवराज सभी अधिकारी कर्मचारियों की नाराजगी दूर कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने प्रशासन के अंतिम पंक्ति के कर्मचारी पंचायत सचिवों को भी बड़ी सौगात दी है। (7th Pay Commission Latest News) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पंचायत सचिवों के लिए ऐलान करते हुए कहा है कि उन्हें 7वें वेतनमान का लाभ तत्काल प्रभाव से दिया जाएगा। इसके अलावा सचिवों को 1 तारीख को वेतन दिया जाएगा। सीएम के ऐलान में समयमान वेतनमान, दुर्घटना मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति, रिटायरमेंट पर एक मुश्त 3 लाख और 5 लाख का बीमा कराये जाने की बात शामिल है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत सचिवो को दी महत्वपूर्ण सौगातें
पंचायत सचिवों को 7वें वेतनमान का लाभ तत्काल प्रभाव से दिया जाएगा।
पंचायत सचिवों को समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा
पंचायत सचिव की असमय मृत्यु पर आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी
सेवानिवृत्त होने पर एकमुश्त 3 लाख रुपये की राशि मिलेगी
पीसीओ के पदों पर नियुक्ति के समय 50 प्रतिशत आरक्षण ग्राम पंचायत सचिवों को मिलेगा
₹5 लाख का दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा मिलेगा
नियमित कर्मचारी के समान पंचायत सचिवों को सभी सुविधाएं देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
पहले ही लग रहा था कि सीएम शिवराज प्रदेश के पंचायत सचिवों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। आपको बता दें बीते कई दिनों से पंचायत सचिव भी सातवें वेतनमान को लेकर मांग कर रहे हैं। चुनावी साल में बीजेपी किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ना चाहती। हर वर्ग को साधने में सत्ताधारी पार्टी लगी है। ऐसे में एक बार फिर सीएम पंचायत सचिवों को पदोन्नति का तोहफा दे सकते हैं। इतना नहीं इसमें प्रदेश की 23 हजार पंचायतों से 2023 का रास्ता खुलेगा।

