7th Pay Commission केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए मार्च का महीना खुशखबरी लाने वाला है
cash
7th Pay Commission केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए मार्च का महीना खुशखबरी लाने वाला है। मार्च के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होनी है। यानी कोरोना के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की इस साल की होली खास वाली है।
होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के एक साथ कई सौगात मिल सकती है। केद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस साल तीन-तीन तोहफे मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इसमें कमर्चारियों के डीए में बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर में इजाफा और बकाया डीए का भुगतान शामिल है। इसमें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के ऐलान की उल्टी गिनती भी शुरू हो चुकी है।
कैबिनेट की 1 मार्च बैठक
खबरों के अनुसार 1 मार्च 2023 को कैबिनेट की होने वाली है। इस बैठक में केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते और पेंशनर्स के महंगाई राहत में बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला ले सकती है। अगर ऐसा होता है कि होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा मिल सकता है। इतना ही नहीं सबकुछ ठीक रहा तो 31 मार्च से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन मिल सकता है। इसके साथ जनवरी और फरवरी महीने के एरियर का पैसा भी एकसाथ साथ खाते में आ सकता।
DA 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार
बता दें कि श्रम मंत्रालय की ओर से दिसंबर 2022 के AICPI के आंकड़े भी आ गए हैं। इससे लगता है कि डीए और डीआर में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि श्रम मंत्रालय की ओर से जारी दिसंबर 2022 के AICPI के जो आंकड़े आ गए हैं, वो नवंबर के मुकाबले गिरे हैं। AICPI के जो आंकड़े में जुलाई से नवंबर तक लगातार बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन दिसंबर में AICPI के आंकड़े थोड़ी गिरावट देखी गई है। दिसंबर का आंकड़ा नवंबर के मुकाबले गिरकर 132.3 प्वाइंट पर पहुंच गया है।