मिडिल स्कूल एनकेजे में हर्षोउल्लास से मनाई स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ
कटनी। उपनगरीय क्षेत्र न्यू कटनी जंक्सन स्थित शासकीय माध्यमिक शाला एन. के. जे.में स्वतंत्रता की78 वीं वर्ष गांठ पर विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन क्षेत्रीय पार्षद फमीदा अफताब चोखे भाई जान और प्रभा गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता शालेय प्रभारी अजय कुमार मिश्रा द्वारा की गयी.वार्ड पार्षद प्रभा गुप्ता द्वारा शाला प्रबंध कार्यकारणी कीअध्यक्ष नेहा मिश्रा के सहयोग से ध्वजारोहण करने के उपरांत अमर शहीदों के याद में माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय मिलकर आयोजित किये गये तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साक्षी बने क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने छात्र -छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये गीत,नृत्य, भाषण, कविता और नाटक की पूरे समय मुक्त कंठ सराहना करते दिखे. इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शाला परिवार की ओर से पुरुस्कार भी वितरित दिया गया।
कार्यक्रम का विधिवत संचालन वरिष्ठ शिक्षक कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत और आभार प्रदर्शन श्रीमती कविता जैन द्वारा किया गया.क्षेत्र से आये अतिथियों का आदर सत्कार प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधान अध्यापिका श्रीमती हेमलता रैकवार और निधि पटेरिया द्वारा रोली लगाकर और गुलदस्ता भेंटकर किया गया. इस अवसर पर विद्यायल में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक ज्ञानचंद्र कोष्ठी, जितेंद्र दुबे,अजय पटेल,प्रेमशंकर भारती, श्रीमती नीतू दाहिया, हेमलता रैकवार, मनीषा कांबले, रश्मि विश्वकर्मा,निधि पटेरिया,नम्रता ताम्रकार, के अलावा शाला प्रबंधकार्यकरणी के सभी सदस्य और क्षेत्रीय गणमान्य जनों की भरपूर उपस्थिति रही।