Wednesday, May 27, 2026
Latest:
EntertainmentFashionमनोरंजन

शान ने बढाई इंदौर सिटी की शान कहा कुछ ऐसा …

नगर निगम इंदौर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए शान को मप्र का ये शहर पूरी तरह बदला नजर आ रहा है। उन्होंने कहा है कि वाकई इससे साफ शहर देश में नहीं है।

सफाई के मामले में इंदौर अब देशभर में पहले नंबर पर है। इसी सिलसिले में शनिवार रात को इंदौर में हो रहे कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए शान बदला-बदला शहर देखकर चौंक गए। उन्होंने खास बातचीत में कहा ‘पहले भी इंदौर आता रहा हूं लेकिन तब और अब में काफी फर्क आ गया है। सुबहवाली फ्लाइट मैं अवॉइड किया करता था क्योंकि लोटा लेकर जाते लोगों को देखना मुझे बुरा लगता था। इंदौर आया तो वाकई माहौल में फर्क महसूस किया।’

शान ने अपना गाना इंदौर की गलियों में अब तक नहीं सुना है। वे बेसब्री से संडे की सुबह का इंतजार कर रहे हैं। शान कहते हैं ‘संडे सुबह की फ्लाइट के लिए जब मैं निकलूंगा तो उम्मीद करता हूं कि वो गाड़ियां नजर आएंगी जिनमें मेरा गाना ‘हो हल्ला’ बजता रहता है। इस गाने में वो सारी बातें हैं जो इसे सुनने किसी भी वक्त सुनने लायक बनाती हैं। मेरी सबसे सफल जिंगल आप इसे कह सकते हैं।’

शान ने बताया ‘आज एंड टीवी पर मेरे शो ‘द वॉइस इंडिया किड्स’ में शनिवार के मेहमान सलमान हैं और इत्तेफाक देखिए मैं उसी शहर में हूं जहां वे पैदा हुए थे।’ शान को उम्मीद है कि ‘हो हल्ला’ का सीक्वल गीत भी उसी तरह पसंद किया जाएगा जितना कि पहला। वैसे नया गाना ‘हल्ला, हल्ला हो हल्ला’ सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply