71वां दाधिकांदों महोत्सव बना ऐतिहासिक पर्व विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की उपस्थिति और पार्षद अवकाश जायसवाल के भव्य आयोजन ने बढ़ाई कटनी की धार्मिक- सांस्कृतिक गरिमा

71वां दाधिकांदों महोत्सव बना ऐतिहासिक पर्व
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की उपस्थिति और पार्षद अवकाश जायसवाल के भव्य आयोजन ने बढ़ाई कटनी की धार्मिक- सांस्कृतिक गरिम
कटनी। शहर के सुभाष चौक पर आयोजित 71वां दाधिकांदों महोत्सव इस वर्ष ऐसा ऐतिहासिक क्षण लेकर आया, जिसे देखने हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। वातावरण “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। चारों ओर भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा शहर भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं में डूब गया हो।
30 फुट ऊंची मटकी का रोमांच
महोत्सव का सबसे आकर्षक और रोमांचक क्षण वह रहा जब 30 फुट ऊंचाई पर बँधी मटकी को गोपालों की टोली ने परंपरागत तरीके से फोड़कर विजय हासिल की। गोपालों की टोली जब एक-एक कर पिरामिड बनाकर ऊपर चढ़ी, तब दर्शकों की सांसें थम सी गईं और जैसे ही मटकी फूटी, आसमान जयकारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस विजय क्षण को सभी ने कटनी शहर के लिए गौरवशाली पल माना।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक रहे। उन्होंने गोपालों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि”कटनी की यह धरती सदैव धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की जीवित मिसाल रही है। दाधिकांदों महोत्सव जैसी परंपराएँ हमें अपनी संस्कृति से जोड़ती हैं और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करती हैं।” श्री पाठक की उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम की गरिमा को और ऊँचाई दी। यह सर्वविदित है कि कटनी नगर में जब भी कोई धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन होता है, तो विधायक संजय सत्येंद्र पाठक अपनी सक्रिय और भावनात्मक सहभागिता ज़रूर दर्ज कराते हैं।
पार्षद अवकाश जायसवाल की दूरदर्शी पहल
इस ऐतिहासिक आयोजन के सयोजक पार्षद अवकाश जायसवाल रहे। उन्होंने शहरवासियों के लिए ऐसा माहौल तैयार किया, जिसने न सिर्फ कटनी की पहचान को और उज्ज्वल किया, बल्कि शहर को सांस्कृतिक दृष्टि से एक नई दिशा भी दी। अवकाश जायसवाल ने कहा “हमारा प्रयास है कि कटनी की पहचान केवल औद्योगिक और व्यापारिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में भी विशेष स्थान बनाए। दाधिकांदों महोत्सव इसी कड़ी का हिस्सा है।” उनके इस प्रयास ने नगरवासियों में उत्साह और गर्व की भावना भर दी।
विजेताओं का हुआ सम्मान
मटकी फोड़ने वाले गोपालों की हिम्मत और टीम भावना को सम्मानित करते हुए विजयी टीम को ₹51,000 की राशि भेंट की गई। यह क्षण उपस्थित दर्शकों के लिए रोमांचकारी और प्रेरणादायक रहा। पूरे सुभाष चौक पर देर रात तक भजन, कीर्तन और मटकी फोड़ प्रतियोगिता का उल्लास बना रहा। लोग देर रात तक अपने परिवारों सहित इस भव्य आयोजन का आनंद लेते रहे।
शहर की पहचान बना दाधिकांदों महोत्सव
इस वर्ष का आयोजन हर दृष्टि से ऐतिहासिक रहा। एक ओर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की सहभागिता ने इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, वहीं पार्षद अवकाश जायसवाल की लगन और संकल्प ने इसे सफल बनाया। कटनी नगर के लिए यह क्षण आने वाली पीढ़ियों तक यादगार रहेगा।