Site icon Yashbharat.com

7 महीने में पूरे किए 3 वादे, अब समान नागरिक संहिता बिल लाने की तैयारी में मोदी सरकार

17 05 2019 modi live 19230485 16481485 m

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के दौरान बीजेपी (BJP) ने अपने घोषणा पत्र में जिन वादों का जिक्र किया था, उसमें से तीन वादों को उसने सात महीने के अंदर पूरा भी कर दिया। मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 (Article 370) हटाने, नागरिकता संशोधन बिल (Citizenship Amendment Bill) लाने और तीन तलाक (Triple Talaq Bill) के खिलाफ कानून बनाने का वादा किया था। इन तीनों ही वादों को पूरा करने के बाद अब मोदी सरकार जल्द ही समान नागरिक संहिता बिल और जनसंख्या नियंत्रण कानून पर भी काम शुरू करने जा रही है।

बुधवार को राज्यसभा में नागरिकता संसोशधन बिल पर चर्चा करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में इस बिल की बात कही थी. उन्होंने कहा कि कई लोग हमारे ऊपर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि चुनावी घोषणापत्र सरकार की नीतियों का उद्घोषणा होता है। जनता चुनावी घोषणा पत्र पर यकीन कर ही सरकार चुनती है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनाव से पहले ही हमने जनता के सामने नागरिकता संशोधन बिल लाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे जनता ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जनादेश के बड़ा कुछ भी नहीं हो सकता. हालांकि, गृहमंत्री के राज्यसभा में दिए इस बयान के बाद कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने आपत्ति जताई और कहा कि किसी भी दल का घोषणापत्र संविधान से ऊपर नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों ने संविधान की शपथ ली है और संविधान सर्वोपरि है।

Exit mobile version