Wednesday, April 29, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

65 साल के किसान को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाया, 10 लाख रुपए मांगे

इंदौर Indore News । जामोदी निवासी 65 वर्षीय अनोखीलाल हरीशचंद्र जाट को छह लोगों ने बंधक बना लिया। निर्वस्त्र कर उसके पास आपत्तिजनक सामग्री व गोलियां रख दीं। एक युवती के साथ अश्लील वीडियो बना लिया और 10 लाख रुपये की मांग की। उसे जमकर पीटा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

टीआइ राजेंद्र सोनी के मुताबिक किसान ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व अज्ञात नंबरों से उसके पास जमीन खरीदने के सिलसिले में फोन आया था। किसान ने कहा गांव में सरदार की जमीन बिकाऊ है। शुक्रवार को उसे सौदे के संबंध में बातचीत करने के लिए सांवेर रोड़ स्थित कालिंदी गोल्ड सिटी में बुलाया।

चर्चा के बहाने एक मकान में ले गए और तीन युवकों ने पकड़ लिया। उससे कहा कि तू यहां बलात्कार करने आय़ा है। एक युवती को पास में बैठा दिया। तभी एक अन्य व्यक्ति को बुलाया और कहा यह थानेदार है। किसान को निर्वस्त्र कर दिया और उसके वस्त्रों में आपत्तिजनक सामग्री, गोलियां व अन्य सामान रखकर फोटो व वीडियो बना लिया। दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर उससे 10 लाख रुपयों की मांग की।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम