60 दशक के हैडग‍ेयर स्टाइल में खूब जच रही हैं रेखा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा आइफा अवॉर्ड्स से मुंबई लौटी हैं। हाल ही में उनकी एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान रेखा 60 के दशक में हिट हुए हैड ग‍ेयर स्टाइल को अपनाए हुए बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

रेखा ने व्हाइट कलर की धोती-कुर्ता के साथ साथ मैंचिग हैड बैंड लिया था जिसमें उनका लुक बेमिसाल लग रहा है।

उन्होंने कैमरे के सामने बेहद स्टाइल के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

तस्वीरों में रेखा व्हाइट लुक में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। ड्रेस के साथ रेखा ने डार्क कलर की रेड लिपस्टिक और गॉगल्स में दिखाईं दी।

जो उनके लुक को चार चांद लगा रही है। रेखा की उम्र 63 साल है इस उम्र में भी एेसे लुक को कैरी करना काफी हैरान कर देने वाला है।

रेखा बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं।

बता दें कि बैंकॉक में आयोजित iifa अवॉर्ड्स में धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देने को लेकर रेखा खबरों में छाई रहीं।

डांस के बाद अब उनके इस स्वीट सि‍क्सटीन लुक ने चौंका दिया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Exit mobile version