ट्रक और क्रूजर की टक्कर में 6 स्विगी डिलीवरी बॉयज की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

ट्रक और क्रूजर की टक्कर में 6 स्विगी डिलीवरी बॉयज की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

उत्तर कन्नडा/बेंगलुरु: कर्नाटक के उत्तर कन्नडा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ बुधवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक और क्रूजर गाड़ी के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूजर गाड़ी पूरी तरह पिचक गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

धर्मस्थला ट्रिप पर निकले थे सभी दोस्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग धारवाड़ से अंकोला की ओर एक क्रूजर गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। कुल 9 दोस्तों का यह समूह बुधवार (8 जुलाई) की रात को धर्मस्थला और चिकमगलूर की यात्रा (ट्रिप) पर निकला था। लेकिन खुशियों का यह सफर कुछ ही घंटों में मातम में बदल गया।

जब उनकी क्रूजर गाड़ी यल्लापुरा तालुका के अराबैल घाट के बालगर इलाके में पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक (निबंधन संख्या: KA 22 AA 1008) और क्रूजर के बीच सीधी भिड़ंत हो गई।

स्विगी में करते थे पार्ट-टाइम काम

इस हादसे से जुड़ी सबसे भावुक करने वाली बात यह सामने आई है कि क्रूजर कार में सवार सभी युवक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी ‘स्विगी’ (Swiggy) में पार्ट-टाइम डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करते थे। दिन-रात मेहनत करने वाले इन युवकों ने साथ में घूमने का प्लान बनाया था, लेकिन अराबैल घाट की घुमावदार सड़कों पर काल ने उन्हें घेर लिया।ट्रक और क्रूजर की टक्कर में 6 स्विगी डिलीवरी बॉयज की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Ganja: भोपाल में मां जेल गई तो बेटे ने संभाला गांजा तस्करी का धंधा; डिलीवरी के लिए नाबालिगों का कर रहा था इस्तेमाल, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टक्कर इतनी भयानक थी कि शवों को गाड़ी से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस ने सभी 6 मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए येल्लापुर सरकारी अस्पताल भेज दिया है। तीनों घायल युवकों का इलाज जारी है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में येल्लापुर पुलिस स्टेशन में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version