Site icon Yashbharat.com

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी

सागर। सागर लोकायुक्त टीम ने ग्राम पृथ्वीपुर निवाड़ी में एक पटवारी को रंगे हाथों 6 हजार की रिश्वत दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार आवेदक के चाचा की जमीन की खसरा खतौनी में नाम व उम्र सुधार करने के एवज में राजेश यादव नामक ग्रामीण से पटवारी जयप्रकाश शर्मा ने 6 हजार की रिश्वत की मांग की थी । शिकायत पर लोकायुक्त ने आज जब पृथ्वीपुर में पटवारी आवेदक से रुपये ले रहा था तभी उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कृषि उपज मंडी के सामने पटवारी का निजी कार्यालय पृथ्वीपुर में लोकायुक्त की टीम ने उक्त कार्रवाई की।।

Exit mobile version