Site icon Yashbharat.com

6 साल की मासूम ने मां के खिलाफ दर्ज कराई FIR, ये था कारण

images 17

इंदौर । 6 साल की मासूम लड़की ने अपनी ही मां के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। एरोड्रम पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला प्रिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 327 और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चाइल्ड लाइन के अधिकारियों के अनुसार, घटना 31 दिसंबर 2020 की है। चाइल्ड लाइन को टोल फ्री नंबर पर सूचना मिली थी कि एरोड्रम थाना क्षेत्र के आम्रकुंज इलाके में रहने वाली महिला अपनी बच्ची को रोजाना पीटती है। 1 जनवरी 2021 को चाइल्ड लाइन ने एरोड्रम पुलिस की मदद से बच्ची को रेस्क्यू किया था। चाइल्ड लाइन की टीम जब मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि एक मां ही अपने बच्ची पर जुल्म ढा रही है। इस मामले में उसके पिता ने ही शिकायत दर्ज कराई थी। टीम ने मां को समझाने की कोशिश की, लेकिन मां पर समझाइश का कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद बच्ची को मधुमिलन स्थित राजकीय बाल आश्रम भेजा दिया गया।

काउंसलिंग के दौरान भी प्रिया के स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आया

बच्ची के इलाज के बाद जब उसकी काउंसलिंग की गई, तो उसने पूरी कहानी बयां की। बच्ची का कहना था कि उसकी मां उसे बहुत मारती है। उसकी दर्दभरी दास्तां उसके शरीर पर लगे चोट के निशान खुद-ब-खुद बयां कर रहे थे। टीम ने बच्ची को आश्रम में लाने के बाद भी मां से संपर्क कर उसकी काउंसिलिंग करने की कोशिश की, लेकिन उसके स्वभाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। इसके बाद पुलिस में केस दर्ज करवाया गया।

बेटी के जन्म के बाद से ही प्रिया चिड़चिड़ी हो गई थी

बच्ची के पिता विजय ने बताया कि वे मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं और एक साड़ी की शॉप में काम करते हैं। उनकी शादी 8 साल पहले प्रिया से हुई थी, लेकिन प्रिया का व्यवहार शुरू से ही अजीब था। शादी के करीब दो साल बाद घर में बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची के जन्म के बाद से प्रिया और ज्यादा चिड़चिड़ी हो गई। वह कई बार बच्ची के साथ मारपीट किया करती थी। पति ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। मजबूरन उन्होंने चाइल्ड लाइन में शिकायत दर्ज कराई।
Exit mobile version